भोपाल। अगर आपको लगता है कि मेकअप करने के बाद ही खूबसूरत दिखा जा सकता है तो यह महज एक भ्रम है। आपने कई महिलाओं को देखा होगा, जो कि खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे से महंगे उत्पादों पर पैसा खर्च करती हैं लेकिन असली खूबसूरती तो हमारे नेचुरल फीचर्स में होती है। इसलिए महंगे ब्यूटी उत्पादों पर पैसा खर्च करने की बजाय अपनी नेचुरल ब्यूटी को उभारने या बनाए रखने का प्रयास करें। शहर की ब्यूटीशियन रचना बजाज बताती हैं कि आपको रोजाना स्किन को क्लीन, एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करना होगा। भरपूर नींद, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करके आप स्किन की ब्यूटी को बनाए रख सकती हैं। बिना लिपस्टिक, फाउंडेशन, ब्लशर, आईशेडो और हाईलाइटर के भी आप अपने लुक को आसानी से उभार सकती हैं।