रीवा में शनिवार को अधितकम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो, दमोह, नौगांव, सीधी और सतना में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके अलावा ग्वालियर, सागर, उमरिया, रायसेन, होशंगाबाद, खरगोन और राजगढ़ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। प्रदेश के लोगों को चेतावनी देते हुए मौसम विभाग द्वारा कहा गया कि, आगामी दिनों में प्रदेशवासियों के लिए लोगों के लिए आने वाले दिन और परेशानी भरे रह सकते हैं। मौसम विभाग ने छतरपुर, सागर, दमोह और खरगोन में तेज लू चलने की संभावना जताई है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल, भोपाल, जबलपुर और इंदौर में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।