वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा के ऊपरी भाग में उड़ीसा में एक चक्रवात बना हुआ है,जो अब छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है.छत्तीसगढ़ के रास्ते वो मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा.इससे आज रीवा,शहडोल, सागर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं, तो वहीं जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर और चंबल संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।