पिछले कुछ दिनों से बादल और कोहरा छाए रहने और कई जिलों में बारिश के कारण कड़ाके की ठंड चल रही थी। अब मौसम में हल्का का बदलाव हुआ है, जिस कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों आलम यह था कि ठंड, बारिश और कोहरे के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया था।