26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्मी अफसर ने महिला कांस्टेबल से किया दुष्कर्म, अब समझौते का डाल रहा है दबाव

Bhopal News : उत्तराखंड में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली पीड़िता महिला आरक्षक आत्महत्या करने वाली थी, लेकिन किसी के समझाने के बाद उसने महिला थाने में एफआइआर दर्ज करवाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 29 Mar 2025, 11:24 AM IST

Bhilai woman rape case

Bhopal News : उत्तराखंड में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली भोपाल की पीड़िता महिला आरक्षक आत्महत्या करने वाली थी, लेकिन किसी के समझाने के बाद उसने महिला थाने में एफआइआर दर्ज करवाई। वहीं शुक्रवार को पीड़िता के 164 के बयान भी कोर्ट में दर्ज करवाए गए।

ये भी पढें - महाकाल मंदिर में भस्मारती की आड़ में ठगी, 4 साल में 100 शिकायत, 21 में ही केस

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने 2 अन्य महिलाओं को भी अपने प्रेम जाल में फंसाया था जिनकी उससे बात हुई थी। उन महिलाओं ने पीड़िता से संपर्क किया था। उन लोगों ने जब कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात की तब सभी को पता लगा कि आरोपी वरुण प्रताप सिंह(48) धोखा दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर फर्जी खाते बनाए है जिसमें कई महिलाएं जुड़ी हुई है। वहीं पीड़िता के केस दर्ज करवाने के बाद आरोपी और परिवार व पीड़िता पर समझौते का दबाव डाल रहा है। और पैसों का लालच देकर समझौता करने की बोल रहा है।

ये था मामला

गुरुवार को मध्यप्रदेश पुलिस की एक आरक्षक ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी कि 2012 में आरोपी का भोपाल में ट्रांसफर हुआ था तब उसकी मुलाकात आरोपी से आर्मी कैंटिन में हुई थी जिसके बाद शादी का झांसा देकर वो उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

ये भी पढें - हाईकोर्ट का आदेश, 72 दिन में पीथमपुर में ही जलेगा यूका का कचरा

कई महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाया

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह जहां भी पदस्थ रहा है। वहां उसने अपनी पोस्ट की दम पर महिलाओं को फंसाया है। पीड़िता के संपर्क में दो महिलाए आई है। लेकिन इसके अलावा भी कई और महिलाओें को भी आरोपी ने फंसाया है उसमें एक महिला गर्भवती है।