दरअसल एमपी नगर पुलिस के मुताबिक ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले एक व्यक्ति की एमपी नगर जोन-2 में दुकान है। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर था, तभी करीब 1ः30 बजे उन्हें डाक से एक पत्र मिला। लिफाफा खोलकर उन्होंने पत्र पढ़ा,तो MY Affair with your wife वह घबरा गए। हाथ से लिखे गए पत्र में उनकी पत्नी का चेहरा बिगाड़ने की धमकी देते हुए पत्नी के बारे में अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। अज्ञात आरोपी ने डाक से भेजे पत्र में लिखा कि 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपकी पत्नी आपको धोखा दे रही है।