(भुवनेश्वर):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वादे याद दिलाने के लिए ओडिशा के राउरकेला का युवक मुक्तिकांत बिस्वाल हाथ में तिरंगा लिए 1,350 किलोमीटर की पदयात्रा करके 17 जून को दिल्ली पहुंच गया। मुक्तिकांत की पदयात्रा पर राजनीतिक जंग शुरू हो गयी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,राहुल गांधी,राउरकेला एमएलए भजापा कार्यकारिणी सदस्य दिलीप राय के बीच ट्वीटर जंग शुरू हो गयी।