3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ पीड़ितों के लिए केरल-ओडिशा के बीच स्पेशल ट्रेन

विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक करने के बाद लोगों से सूचनाएं मिल रही हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Aug 2018, 6:23 PM IST

file photo

file photo

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): केरल की बाढ़ में फंसे ओडिशा के 187 लोगों को बचा लिया गया है। बाढ़ पीड़ितों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन से लाया जा रहा है। राहत और पुनर्वासन देने के लिए अधिकारिक तौर पर सूची तैयार कर ली गई है।


विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक करने के बाद लोगों से सूचनाएं मिल रही हैं। लोगों की सूचनाओँ के आधार पर भी एक सूची तैयार की गई है। इसे केरल के राहत आयुक्त को भी सौंपा गया है। ओडिशा के श्रमायुक्त विभाग के अधिकारियों की टीम केरल गई है। सूची उन्हें भी दी गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग व राज्य सरकारों में समन्वय से स्पेशल ट्रेन चलाने का फायदा मिल रहा है।


ओडिशा श्रमायुक्त अंजन कुमार माणिक का कहना है कि त्रिवेंद्रम से एक ट्रेन 12 बजे दोपहर को चली है। शाम तक तीन ट्रेनें और चलेगी। त्रिवेंद्रम वाली ट्रेन एमाकुलम होते हुए आएगी। सोशल मीडिया नेटवर्किंग से दोनों राज्य जुड़े हैं। संवादहीनता की स्थिति नहीं आने दी जा रही है। उनका कहना है कि ओडिशा के कितने लोग बाढ़ में फंसे हैं इसका कोई डेटा नहीं है।

आला अफसरों ने एक दिन का वेतन दिया

ओडिशा के आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक-एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पास करके एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

बता दें कि केरल में आई इस भयावह बाढ के राहत कार्यों में सहयोग देने के लिए ओडिशा ने भी पूर्ण रूप से सहयोग दिया है। राज्य के दमकल सिपाहियों की एक टोली केरल में राहत कार्यों को अंजाम देने के लिए गई थी इसी के साथ राज्य सरकार की और से 5 करोड की आर्थिक सहायता भी दी गई है।