24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी के बयान से मचा बवाल,विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रवासी पंडा ने कहा कि...

2 min read
Google source verification
bjp

bjp

(भुवनेश्वर): ओडिशा के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ विवादित बयान देकर मुश्किल में पड़ गए है। प्रदीप के बयान से नाराज बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महारथी के विरोध में उतरी कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


हर जगह उठाया मुद्या

ओडिशा सरकार के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी के महिला विरोधी पर गुस्साई बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महारथी के निवास पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने करीब 15 महिलाओं को हिरासत में लिया। महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुई महारथी के इस्तीफे की मांग कर रही थी। विरोध केवल यहीं पर ही नहीं थमा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चे पर महराथी को घेरने के प्रयास किए। इसी क्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी में भी यह मुद्दा उठाया गया था। निंदा प्रस्ताव पर चर्चा करके प्रदीप महारथी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की गयी।

यह बोले थे महारथी

महारथी ने कहा था कि भुवनेश्वर से पीपली तक बीजेपी में तीस हजार महिलाएं खड़ी हैं। उनके साठ हजार पति हैं । एक महिला के दो पति । उनके इस बयान पर खलबली मच गयी। चहुँओर से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी । बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रवासी पंडा ने कहा कि मंत्री को महिलाओं की गिनती करके उन्हें सट्रिफिकेट देने का अधिकार किसने दिया। महारथी राजनीति के लायक नहीं है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्री को दरवाजा दिखा देना चाहिए । महारथी के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका घर घेरा गया। महिलाओं ने गिरफ्तारी भी दी ।

यह भी पढे: VIDEO:'गणपति बप्पा मोरिया 'के नारे लगाने पर वारिस पठान ने मांगी माफी, बोले-अल्लाह मुझ से गलती हो गई माफ करें

यह भी पढे: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छेड़ा हिंदुत्व का मुद्दा, बोले- 'हिंदुत्व जीने का तरीका' फैसला दोषयुक्त