वकीलों की हड़ताल पर पीआईएल पर सुनवायी करते हुए सुप्रीमकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक से कहा था कि यह केस क्राइम ब्रांच के आईजी को सौंपा जाए। वकीलों की मांग है कि हाईकोर्ट के वकील देवी प्रसाद पटनायक की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कटक के पुलिस उपायुक्त अखिलेश्वर सिंह ने दो सिपाहियों बीके सामल, यूके भुयान व एक हवलदार पीके बेहरा को सस्पैंड भी कर दिया है। वकील लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।