11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा में थमने का नाम नहीें ले रही बारिश,नदियां उफान पर और चारो तरफ जलभराव,स्कूल हुए बंद

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र वेलमार्क लो प्रेशर में तब्दील होने से ओडिशा में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है...

2 min read
Google source verification
heavy rain in odisha

heavy rain in odisha

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओडिशा में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश ने सामान्य जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कटक, भुवनेश्वर, खोरदा, पुरी, केंद्रपाड़ा, बालासोर जिले में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। बाजार भी बंद रहे। छिटपुट दुकानें ही खुली रहीं। पुरी रूट की कुछ ट्रेने निरस्त कर दी गईं तो कुछ के समय में परिवर्तन कर दिया गया।


मौसम विभाग की सूचना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र वेलमार्क लो प्रेशर में तब्दील होने से ओडिशा में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम ओडिशा के कालाहांडी की नदियां हाती, तेल व नागाबाली उफनने लगी हैं। इससे करीब 16 से ज्यादा गांवों का संपर्क कट चुका है। कोरापुट के माछकुड के दो फाटक खोल दिए गए हैं।

स्मार्ट सिटी भुवनेश्वर की सड़के व गलियों में जलभराव का नजारा आम हो चुका है। पॉश इलाकों के साथ झोपड़पट्टी तक बरसाती पानी भरा हुआ है। बाजारों में पानी घुस चुका है। लोग बरतनों से पानी निकालते देखे गए। नयापल्ली इस्कॉन मंदिर के सामने फिर जलभराव हो गया है। पुराने भुवनेश्वर से लेकर चंद्रशेखरपुर, तमांडो एवं रसूलगढ़, बमीखाल, पलासुणी, जयदेव विहार, पलासपल्ली आदि क्षेत्र में तीन-तीन फुट तक पानी भरा है।


इमणा चौक, पद्मावती विहार इनफोसिटी, विष्णुप्रिया नगर, पुराना भुवनेश्वर, गौरीनगर में जलभराव है। कुछ नए स्कूल खुले रहे पर बच्चे नदारत थे। कटक का भी बुरा हाल रहा। बादामबाड़ी, रक्सीलेन, गमांडिया, पटाकुल, केशरपुर, नयाउपपाटना, रोवर स्ट्रीट, काजीबाराज, मोहम्मदिया बाजार आदि जगहों पर पानी भरा देखा गया।


दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बौद्ध, सोनपुर, संबलपुर, ढेंकानाल, अनुगुल, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, कटक के लिए भारी बारिश व वज्रपात की आशंका पर चेतावनी जारी की। नदियों का पानी खतरे के निशान के करीब है। जालाका नदी तो खतरे के निशान को पार कर चुकी है। सुवर्णनखा नदी, बैतरणी, वंशधारा, ऋषिकुल्या में भी पानी बढ़ रहा है। राहत उपायुक्त प्रवातरंजन महापात्रा का कहना है कि बाढ़ की स्थिति अब तक नहीं बनी है। हालात काबू में हैं। मौसम विभाग की सलाह पर कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।


जबर्दस्त जलभराव के कारण कई ट्रेनें निरस्त की गयी हैं। पुरी रेलवेस्टेशन यार्ड में पानी भर जाने से रेल संचालन में दिक्कत बतायी गई। ट्रेन 58403 खोरदा रोड पुरी पैसेंजर, 58417 पुरी-गुनूपुर पैसेंजर, 58409 खोरदा रोड-पुरी पैसेंजर निरस्त कर दी गयी। तालचर-पुरी पैसेंजर, 58421 अनुगुल-पुरी पैसेंजर, 18303 संबलपुर-पुरी इंटरसिटी का आवागमन बाधित रहा। :इसीतरह पांच ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया।