25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Odisha / Bhubaneswar / संबलपुर में हाईकोर्ट की बेंच का प्रस्ताव केंद्र को फिर भेजेंगे मुख्यमंत्री

संबलपुर में हाईकोर्ट की बेंच का प्रस्ताव केंद्र को फिर भेजेंगे मुख्यमंत्री

संबलपुर बेंच गठन का सवाल राज्यसभा में बीजद सांसद प्रसन्न आचार्य ने उठाया था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 6 Aug 2018, 8:22 PM IST

odisha highcourt

odisha highcourt

पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर पश्चिम ओडिशा के संबलपुर में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। इस प्रकार करीब 50 साल से संबलपुर बेंच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समाप्त होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वकीलों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह खुद संबलपुर में हाईकोर्ट बेंच के पक्ष में हैं। पटनायक ने बताया कि उन्होंने 2013 में कैबिनेट से पास कराके बेंच स्थापना को लेकर प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ने यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।


पश्चिम ओडिशा की हाईकोर्ट बेंच संबलपुर में स्थापित करने का आंदोलन करने वाले वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री सोमवार की दोपहर में सचिवालय में बातचीत कर रहे थे। पश्चिम ओडिशा के दस जिलों के वकीलों ने सुंदरगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दास के नेतृत्व में सेंट्रल एक्शन कमेटी का गठन किया था। संबलपुर में कमेटी की बैठक और आंदोलन तेज करने के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा। जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने सोमवार का टाइम तय करा दिया था।


संबलपुर बेंच गठन का सवाल राज्यसभा में बीजद सांसद प्रसन्न आचार्य ने उठाया था। इस पर विधि राज्य मंत्री ने दो टूक जवाब दे दिया था कि राज्य सरकार ने अब तक कोई विधिवत प्रस्ताव नहीं भेजा। प्रस्ताव राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश ओडिशा हाईकोर्ट के अनुमोदन के साथ भेजा जाना चाहिए था। वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को केंद्र का जवाब बताया, तो वह बोले कि उन्होंने कैबिनेट से पारित कराके प्रस्ताव भेजा था। यदि वह दोबारा चाहते हैं, तो फिर भेज दूंगा।

मुख्यमंत्री पटनायक से मिलने वालों में अशोक दास, सुरेश्वर मिश्रा, प्रमोद रथ, निरंजन त्रिपाठी, बीजद एमएलए डा.रासेश्वरी पाणिग्रही, रोहित पुजारी समेत 20 लोग थे।

यह भी पढे: सेल्फी लेते रहे मां-बाप और झील में डूब गई तीन साल की मासूम, एक दिन बाद जूते से खुला राज