पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 'बच्ची के माता-पिता अपने दो बच्चों के साथ गार्डन में घूमने आए थे। जब बच्चे गार्डन में खेल रहे थे तब माता-पिता थोड़ा दूर चले गए। उसी वक्त बच्ची झील के पास गई और पानी में गिर गई।' इसकी जानकारी माता-पिता को नहीं थी, जब काफी देर ढूंढने के बावजूद बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिसमें बताया कि वे लोग सेल्फी ले रहे थे और बच्चे गार्डन में खेल रहे थे। दोनों ने बाद में पुलिस को बताया कि उन्हें पता नहीं चला कि बच्ची कब झील के पास चली गई।