सरकार का कहना है कि हाईटेक हो रही देश की कृषि मंडियों की समस्त सूचना किसानों के पास नहीं आ पाती थी। अब उनकी उंगली पर जानकारी होंगी। एसएमएस, फेसबुक, ट्विटर आदि सूचना के स्रोतों के संपर्क में किसान रहेगा। यह सबकु ओड़िया भाषा में रहेगा। डिजिटल मंडी योजना के तहत यह किया जा रहा है। सन 2017-18 में इतनी रकम का प्रावधान किया गया था। ओ़डिशा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड मोबाइल फोन खरीदने के लिए टेंडर आमंत्रित करेगा। ये सभी एंड्रायड मोबाइल फोन होंगे।