15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोना करने वाले दंपति को गांव से बाहर किया, चेतावनी दी कि लौटे तो होगा ऐसा हश्र कि…

इस फैसले को लागू करने में गांव वालों ने दोनों को घर से निकाला और यह चेतावनी देते हुए बाहर कर दिया कि दोबारा यदि गांव लौटे तो जान से मार दिया जाएगा...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 16 Nov 2018, 2:23 PM IST

accused couple

accused couple

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): टोना टोटका करने वाले एक दंपति को ग्रामीणों ने बहिष्कृत कर गांव से बाहर खदेड़ दिया और साथ ही चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा गांव लौटेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। यह घटना जाजपुर जिले की है।

कलिपानी थाना क्षेत्र के नतोरे गांव में पति—पत्नी पुंता मुर्मू व थाकुरा मुर्मू दोनों ही टोना टोटका करके लोगों से पैसा लेते थे। टोने से कभी कभी लोगों की जान पर भी बन आती थी। गांव ने लोगों को एकत्र करके दोनों के खिलाफ आरोप लगाकर सुनवाई की और निर्णय लिया कि दोनों को गांव से बाहर कर दिया जाए। इस फैसले को लागू करने में गांव वालों ने दोनों को घर से निकाला और यह चेतावनी देते हुए बाहर कर दिया कि दोबारा यदि गांव लौटे तो जान से मार दिया जाएगा। आश्चर्य तो यह कि उनका बेटा हदबंधु मुर्मू व उसकी पत्नी भी इस निर्णय के पक्ष में आ गया।

टोना टोटका करने वाले इस दंपति के सामने तब मुसीबत आ गई जब कैंसर पीड़ित रवी सोरेन (46) को ठीक करने का दावा किया और उससे सोरेन की हालत और भी खराब हो गई। सोरेन ने दोनों पर टोना टोटका करके लोगों की जान से खेलने का आरोप लगाया। हालांकि मुर्मु दंपति ने छह माह पहले से ही सुकिंडा ब्लाक में रहने लगे थे। पर इधर बीते एक हफ्ते से दोनों गांव में ही थे। और टोना करके लोगों को ठग रहे थे। इस बीच उन पर आरोप लगे तो गांव की अदालत ने दोनों को गांव छोड़ने को कहा और यह भी चेतावनी दी कि लौटे तो मार दिए जाओगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।