25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Odisha / Bhubaneswar / ​​​​​ओडिशा में छात्र संघ चुनाव की हलचल शुरू,इस दिन हो सकता है मतदान

​​​​​ओडिशा में छात्र संघ चुनाव की हलचल शुरू,इस दिन हो सकता है मतदान

कोशिश है कि दशहरा के पहले चुनाव संपन्न हो जाएं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Aug 2018, 5:07 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): छात्र संघ के चुनाव को लेकर कालेज परिसर में हलचल शुरू हो गयी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसी 12 अक्तूबर को चुनाव होंगे। प्रत्याशी उतारने के साथ ही प्रचार की रणनीति की तैयार की जाने लगी है। छात्र संघ के चुनाव राजनीतिक दलों के छात्र प्रकोष्ठ के संगठन भी इन चुनाव में दांव आजमाते हैं। उच्च शिक्षा विभाग राज्य के कालेजों में चुनावी तैयारियों की बाबत सक्रिय हो गया है। किस कालेज में कब चुनाव होंगे इस पर मंथन किया जा रहा है। कोशिश है कि दशहरा के पहले चुनाव संपन्न हो जाएं।

सूत्र बताते हैं कि छात्र संघ चुनाव की संभावित तारीखों के साथ ही छात्र संघ चुनाव का खाका तैयार किया जा चुका है। उच्च शिक्षा मंत्री शीघ्र चुनावी तारीखों की घोषणा करेंगे। विभागीय अफसरों का कहना है कि हर साल दशहरे से पहले ही चुनाव संपन्न कराए जाते हैं। इस वर्ष भी ऐसा ही होगा। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि चुनाव अक्तूबर 14 से लेकर 16 तक भी संपन्न कराए जा सकते हैं। पर 12 को संपन्न होने की संभावना अधिक प्रबल बतायी जाती है। उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 13 अक्तूबर को शपथ समारोह होगा।


राजनीतिक दलों के छात्र संगठन भी ले रहे भाग

बताया जाता है कि चुनाव की तिथि में बदलाव उच्च शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारी कर सकते हैं। कालेज परिसर में ही चुनाव होगा। हालांकि कुछ कालेजों ने इलेक्शन प्रक्रिया के बजाय सेलेक्शन प्रक्रिया पर भी जोर दिया है, इस पर अब तक किसी ने टिप्पणी नहीं की। छात्र संघ चुनाव इंटर कालेजों व उससे नीचे के स्कूलों में नहीं कराए जाएंगे। कांग्रेस के कार्यवाहकर अध्यक्ष नव दास का कहना है कि राष्ट्रीय छात्र संगठन इन चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगा। इसी तरह बीजू छात्र संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी सक्रिय हो उठा है।