रथयात्रा तैयारी को लेकर यह चौथी बैठक थी। बैठक में विभागीय मंत्री व अधिकारी भी थे। मॉनसून के कारण मुख्यमंत्री की चिंता जलनिकासी को लेकर थी। जरा सी बारिश में बड़दंड (श्रीमंदिर के सामने वाली सड़क) पर जलभराव से भक्तों को भारी असुविधा उठानी पड़ती है। स्नान पूर्णिमा से एक दिन पहले भारी वर्षा के कारण जलभराव रहा। जबकि भक्तों की भीड़ भी बहुत ज्यादा नहीं थी। दूसरे दिन थोड़ी बहुत जल निकासी हो सकी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन, श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन, शासन स्तर पर की तैयारियों का जायजा लिया। पटनायक ने कानून और व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक से बातचीत की। उन्होंने उम्मीद जताई कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सबकुछ बहुत अच्छा होगा।