शासन की समग्र शिक्षा योजना के तहत जिले में संचालित 34 प्राथमिक पोटाकेबिन आश्रमों में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। हर आश्रम में 12 से 15 अनुदेशक तैनात हैं, जिनके जिम्मे पढ़ाई से लेकर बच्चों की देखरेख, स्वास्थ्य, भोजन और सुरक्षा तक की जिम्मेदारियां हैं। इन अनुदेशकों को मात्र 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह में 24 घंटे सेवाएं देनी पड़ती हैं। स्थिति यह है कि कुछ अनुदेशक तो खुद 12वीं पास भी नहीं हैं।