
Bijapur: अगवा SI की नक्सलियों ने कर दी हत्या, देर रात जारी प्रेस नोट में किया दावा
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले से अगवा एसआई (Abducted Sub-Inspector in Bijapur) की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इसके बाद नक्सलियों ने जवान के शव को पुलशुम पारा फेंक दिया है। बता दें कि नक्सलियों ने 21 अप्रैल को जवान को अगवा किया था।
इसके पहले शुक्रवार की देर रात नक्सलियों की पश्चिम बस्तर कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी किया। नक्सलियों की ओर से जारी इस प्रेस नोट में यह दावा किया है कि उनके द्वारा अगवा एसआई मुरली ताती कि उनके पीएलजीए सदस्यों ने शुक्रवार को हत्या कर दी है। प्रेस नोट में कहा गया है कि मुरली ताती वर्ष 2006 से Salwa Judum से 2021 तक डीआरजी पुलिस में पदस्थ रहकर एडसमेटा, पालनार, मुरवेण्डी जैसे गांव में किए गए हमलों में शामिल रहा है।
इसके अलावा नक्सलियों और ग्रामीणों के खिलाफ कई वारदातों में शामिल रहा है। इसलिए उनके पीएलजीए ने उसको खत्म कर दिया है। नक्सलियों द्वारा देर रात जारी प्रेस नोट से सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पर नाम न छापने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने इस विज्ञप्ति की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस बात की आशंका थी।
मुरली ताती को रिहा करवाने के काफी प्रयास किए गए पर सफलता नहीं मिली और यह दुखद खबर आ गई। उन्होंने बताया कि अभी तक उनका शव नहीं मिला है।
Published on:
24 Apr 2021 11:04 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
