
Bijapur Breaking:छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल रामपुरम के CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लोगों की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है।
Bijapur Breaking: प्राप्त जानकारी के मुताबिक, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में उपस्थित लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। फिलहाल घायल अभी खतरे से बाहर है।
जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है। आखिर जवान ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं CAF कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं। बता दें कि इस घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी. बड़ा ने की है।
Updated on:
28 Jun 2024 07:43 am
Published on:
27 Jun 2024 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
