25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bijapur / Bijapur Naxal Encounter: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, चपेट में आने से 2 जवान घायल, मुठभेड़ जारी

Bijapur Naxal Encounter: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, चपेट में आने से 2 जवान घायल, मुठभेड़ जारी

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED बम ब्लास्ट में STF के दो जवान घायल बताये जा रहे हैं। वहीं घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 5 May 2025, 12:09 PM IST

Bijapur Naxal Encounter: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, चपेट में आने से 2 जवान घायल, मुठभेड़ जारी

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर 14 दिन से चल रहे मुठभेड़ के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जहां STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक घायल जवानों को तत्काल कैंप ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घायल जवानों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है।

यह भी पढ़ें: Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 12 से अधिक नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल

Bijapur Naxal Encounter: नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। फिलहाल घायल जवानों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

वहीं इस ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस फोर्स की तरफ से बयान आया है, जिसमें यह कहा गया है कि इस क्षेत्र को खाली कराना और यह सुनिश्चित करना सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी है। यह स्थानीय आबादी के लिए सुरक्षित है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जब तक सभी माओवादी समूह क्षेत्र से हटा नहीं दिए जाते, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।