Bijapur Naxal News: पुलिस के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने विकास के पास से 80,000 रुपये नकद, माओवादी वर्दी, नक्सली साहित्य, पर्चे, नोटबुक और दवाएं जब्त की हैं। विकास का एक अन्य उग्रवादी (Bijapur Naxal News) दिलीप बेडजा से अच्छा संबंध था। विकास प्रतिबंधित संगठन कम्युनिटी पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन के तहत अहेरी दलम डिवीजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) के रूप में सक्रिय था।