16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजापुर
Bijapur Naxal News: जवानों ने बड़ी संख्या में हथियार किया बरामद, देखें VIDEO
Play video

Bijapur Naxal News: जवानों ने बड़ी संख्या में हथियार किया बरामद, देखें VIDEO

Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थम गया है। इस दौरान लगभग ढाई हजार जवान मोर्चे पर तैनात थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Jan 2025, 5:15 PM IST

Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थम गया है। इस दौरान लगभग ढाई हजार जवान मोर्चे पर तैनात थे। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने पूरी रात जंगल में बिताई।

वहीं दूसरी गुरुवार को बीजापुर जिले के पामेड़, उसूर और बासागुड़ा के सरहदी इलाके में हुए ऑपरेशन के बाद 1500 जवान कैंप लौट आए हैं। जवानों के साथ मारे गए 12 नक्सलियों के शव भी हैं। नक्सलियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं नक्सल साहित्य भी बरामद किया गया है।

बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरण

02 नग 303 रायफल, 01 नग 12 बोर रायफल, 01 नग 315 बोर रायफल, 01नग बटालियन टेक्निकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉचंर, 03 नग बीजीएल लांचर, मय सेल एवं पोच के, 04 नग Muzzle Loading Rifle, औजार बनाने का उपकरण लेथ मशीन आदि जिसे मौके पर नष्ट किया गया। भारी मात्रा में wireless set, विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद। 5 महिला सहित 12 नक्सली ढेर। मारे गए सभी नक्सली पीएलजीए व सीआरसी बटालियन के नक्सली शामिल।