16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Breaking News: बीजापुर में जवान के बंदूक से चली गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान प्रधान आरक्षक ने तोड़ा दम

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल की गन से ड्यूटी जाने के दौरान फायरिंग में मौत हो गई है। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Aug 2024, 2:10 PM IST

CG Breaking

Head constable died in Bijapur: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाने में आज सुबह 9 बजे के आसपास हेड कॉन्स्टेबल की गन से ड्यूटी जाने के दौरान फायरिंग में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक संन्नु हपका अवकाश के बाद 15 अगस्त को वापस थाना में आमद दिया था। आज ROP ड्यूटी के लिए रायफल इश्यू कराने के बाद रायफल सफाई करने के लिए थाने के पीछे मेस की तरफ गया था। इसी दौरान सर्विस रायफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल जवान को उपचार के लिए भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद थाना भैरमगढ़ में मर्म पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े: Rahul Gandhi Visit CG: इस दिन छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते है राहुल गांधी, तैयारी में जुटे कांग्रेसी…देखिए तारीख

मौके पर जवान खून से लथपथ था

बताया जा रहा है कि गोली उनके शरीर पर धंस गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर जवान खून से लथपथ था। फौरन घायल को अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जान जा चुकी थी। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गन साफ करते समय हादसा हुआ

बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह हादसा है। सुसाइड है या नहीं इसकी हम जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही बता पाएंगे। गन साफ करते समय हादसा हुआ है। जांच कर रहे हैं।