18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bijapur / पत्रकार मुकेश चंद्राकर के भाई युकेश का दावा, कहा- अधमरा कर शरीर पर चलाई गई थी बुलडोजर..

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के भाई युकेश का दावा, कहा- अधमरा कर शरीर पर चलाई गई थी बुलडोजर..

Journalist Mukesh Chandrakar Murder: बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने सनसनी खेज दावा किया है कहा मुकेश चंद्राकर को अधमरा कर शरीर पर चलाई गई थी बुलडोजर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 13 Jan 2025, 11:08 AM IST

news

Journalist Mukesh Chandrakar Murder: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने सनसनी खेज दावा किया है, युकेश चंद्राकर का कहना है कि भाई को अधमरा होने तक मारकर उस पर बुलडोजर चलाई गई थी।

वहीँ आगे x हैंडल में युकेश चंद्राकर ने लिखा, मुकेश की अस्थियां उठाकर रखी थीं हमने, किसी ने अस्थि कलश को फोड़कर अस्थियां बिखेर डालीं। आज मुकेश के अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की जानी है । मुझे कहीं से पता चला था कि भाई को अधमरा होने तक मारकर उस पर बुलडोजर चलाई गई थी ! हम इंसान हैं ?

यह भी पढ़ें: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में रितेश चंद्राकर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

Journalist Mukesh Chandrakar: भाई युकेश चंद्राकर का दावा

क्रियाकर्म 15 जनवरी को, पेड़ लगाने की अपील युकेश चंद्राकर ने अपील की है कि मुकेश चंद्राकर के क्रियाकर्म की तिथि 15 जनवरी तय की गई है, आप सभी से अनुरोध है कि 15 जनवरी के दिन सुबह 7 बजे से देश के सभी लोग ऐसी जगहों में पौधारोपण करें जहां कहीं भी दूर दूर तक वृक्षों की कमी दिखाई दे रही है।

यह अनुरोध, मानवजाति के कल्याण की दिशा में पहला सुझाव है । यह कदम पूरे विश्व में उठाया जाए, इसके प्रयास किए जाएं। "थोड़े समय शांत रहा जाए ।" मेरे सभी प्रियजनों और शुभचिंतकों की इस राय को स्वीकार रहा हूं।