2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में ईद मनाने निकले 3 शराबियों ने नशे में चौराहे पर इस तरह मचाया उत्पात

शराबी ने अपने ही हाथों से फोड़ लिया अपना सिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Jun 2018, 5:20 PM IST

Hungama bijnor

इस शहर में ईद मनाने निकले 3 शराबियों ने नशे में चौराहे पर इस तरह मचाया उत्पात

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के बुल्ला चौराहे के पास शराब के नशे में तीन मुस्लिम युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। ये तीनों शराब के नशे में पहले एक चाट की दुकान पर चाट खाने पहुंचे जहां पर रुपयों के लेन-देन को लेकर इनकी चाट विक्रेता से नोंकझोंक हो गई। इनमें से एक शराबी ने चाट के ठेले पर लगे घण्टे से अपना सिर फोड़ लिया और सड़क पर उत्पात मचाने लगा। सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ इन शराबियों ने खूब बदतमीजी की।

यह भी पढ़ें-ईद की नमाज अदा करने हैदराबाद से मुरादाबाद पहुंचा यह बड़ा मुस्लिम नेता, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

चौराहे पर जमा भीड़ ने इन शराबियों को डंडे से पीटा भी, लेकिन नशे में चूर ये शराबी घण्टों तक चौराहे पर उत्पात मचाते रहे और लोगों से मारपीट व झगड़ा करते रहे। राहगीरों और दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी इनको पकड़कर थाने में ले जाने से कतराती नजर आई। बाद में बढ़ते बवाल को देखते हुए पहुंचे पुलिस के सिपाही इन युवकों को पकड़कर शहर की आबकारी चौकी ले गए।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: सपा नेता आजम खान का ऐलान, रामपुर से इस नेता को लड़ाएंगे लोकसभा चुनाव, मची खलबली

ईद के त्यौहार को लेकर भले ही जनपद की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाख दावे करे, लेकिन सड़कों पर खुलेआम इन शराबियों द्वारा किए गए उत्पात से पुलिस के मुस्तैद होने का पता भी चलता है। इस हंगामे को लेकर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई हंगामा हुआ है तो मैं पुलिस चौकी कर्मियों को हंगामे करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिशा निर्देश देता हूं। आपको बता दें कि शनिवार को पूरे शहर में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भी कुछ शरारती तत्व उत्पात मचाने से नहीं चूके।