3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी बीवी के चक्कर में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 70 साल की पत्नी को दिया तलाक

Highlights- बिजनौर जिले स्योहारा थाना क्षेत्र स्थित सहसपुर की घटना- पीड़िता ने थाने में पति के खिलाफ दर्ज कराया केस- पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2019, 4:04 PM IST

bijnor.jpg

बिजनौर. कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्योहारा थाना क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दूसरी बीवी के चक्कर में 70 वर्षीय पत्नी को तलाक दे दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- सहेलियों ने मजाक-मजाक में युवती को लगा दी मेहंदी, घर पहुंची तो पिता ने कर दिया ये कांड

दरअसल, यह घटना बिजनौर जिले स्योहारा थाना क्षेत्र स्थित सहसपुर की है। स्योहारा थाना पहुंची 70 वर्षीय तीन तलाक पीड़िता जाफरी बेगम ने बताया कि उसका निकाह रामपुर के एक बैंक अधिकारी यासीन से हुआ था। दोनों की तीन बेटियां व एक बेटा है। उसकी बड़ी बेटी का आठ साल पहले निकाह भी हो चुका है, उसके भी तीन बच्चे हैं। पीड़िता ने बताया कि यासीन ने कुछ वर्ष पहले रामपुर की एक महिला से दूसरा निकाह कर लिया था। इसके बाद यासीन का उसके व उसके बच्चों के प्रति व्यवहार बदल गया। वह उनके साथ मारपीट करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि 9 नवंबर को पति यासीन ने उसके साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। जब बच्चों ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी पीटा गया। इसके बाद पीड़िता थाना पहुंची आैर पति के खिलाफ दस नवंबर को केस दर्ज कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि यासीन जब रामपुर के एक बैंक में अधिकारी था तभी उसने वहां एक महिला से निकाह कर लिया था। उसके दूसरी बीवी से दो बेटे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो यासीन की दोनों पत्नियां अलग-अलग रह रही हैं। कुछ दिन पहले ही उनके बीच विवाद शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने पति से मांगे डेढ़ करोड़ रुपये, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश