
बिजनौर. जिलाधिकारी अटल कुमार ने उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिले में आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम को पूरी गंभीरता साथ संपन्न कराया जाए। प्रचार सामग्री व गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी उपलब्ध कराए। जिससे सड़क हादसों से लोगो का जीवन सुरक्षित रह सके। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन सभी स्कूल एंव कालेजों में अंसबली के दौरान स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में यह काम करने पर कटेगी अफसरों की सैलरी
स्कूल व कालेजों के यातायात नोडल अध्यापक, एनसीसी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ ग्रहण कराने के भी निर्देश दिए है। दरअसल में 23 से 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर रैली व गोष्ठियां आयोजित पुलिस विभाग की तरफ से की जा रही है। ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। नियमों का पालन करने में खुद को सुरक्षित होने का अहसास करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को विशेष चेकिंग अभियान चलाने और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन जिले में सीट बेल्ट तथा हेल्मेेट का प्रयोग करने के अलावा निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। एनसीसी, एनएसएस तथा स्काऊट के लगभग 200 कैडेट्स, परिवहन प्रर्वतन दल तथा यातायात पुलिस के लोगों ने सीटबेल्ट, हेल्मेट का प्रयोग करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए गुलाब के फूल भेंट किए। इस दौरान एक हजार वाहनों पर स्टीकर चिपका कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया गया। इसके अलावा परिवहन एवं यातायात पुलिस की टीम द्वारा 150 वाहनों के विरूद्व प्रवर्तन कार्यवाही भी की गयी।
Published on:
26 Apr 2018, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.