बिजनौर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) में दो दिन पहले हुई दो सगे भाइयों की हत्या का कोतवाली देहात पुलिस (Police) ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। दो दिन पहले डबल मर्डर की वारदात से थाना कोतवाली देहात इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने डबल मर्डर के खुलासे के लिए गांव के दर्जन भर युवकों से सघन पूछताछ की थी। पुलिस ने बताया है कि हत्या के आरोपी अंकित की पत्नी पर आशीष ने अश्लील टिप्पणी कर दी थी। इस कारण अंकित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों सगे भाइयों की फावड़े से वारकर हत्या कर दी थी।