26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी: युवक ने घर में घुसकर कथित प्रेमिका पर चाकू से हमला बाेला, खुद काे भी किया लहुलूहान, सामने आई बड़ी वजह

Highlights बिजनाैर में गंभीर रूप से घायल एक युवक और युवती काे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हाे गया था। यह खबर सुनकर युवक ने घर में घुसकर युवती पर हमला बाेल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 6 Jun 2020, 6:49 PM IST

screenshot_20200606_140849.jpg

police

बिजनौर। लड़की का रिश्ता तय हुआ ताे एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने घर में घुसकर युवती पर हमला बाेल दिया। गंभीर हालत में भर्ती युवती काे हायर सैंटर रेफर किया गया है। इसके बाद युवक ने खुद को मारने की काेशिश की। बाद में लड़के काे भी चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब दाेनाें का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: इटावा में आज मिले 10 नये कोरोना मरीज, जिले में 77 हुई संक्रमितों की संख्या

थाना मंडावर के इमामपुरा गांव के रहने वाले मरगूब नाम के व्यक्ति पर अपनी कथित प्रेमिका पर चाकू से वार करने का आरोप लगा है। प्रेमिका पर हमला करने के बाद प्रेमी मरगूब ने खुद काे भी चाकू से लहुलूहान कर लिया। घायल युवती करे भाई ने बताया कि युवक ने घर में घुसकर उसकी बहन पर चाकू से हमला कर उसकी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में तीन साल बाद हो रही हाथियों की गणना, अजीब तरीके से होती है हाथी की गिनती, तरीका जान चौंक जाएंगे

घायल सोनम के घरवालें जब सोनम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया। उधर जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रेम प्रकाश का कहना है कि लड़की के साथ-साथ आराेपी युवक काे भी रेफर कर दिया गया है। दाेनाें की हालत गंभीर है। दाेनाें पर धारदार हथियार से हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें: बारात आने से पहले पहुंच गया प्रेमी, मंडप से दुल्हन को लेकर हुआ फरार

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि पूरा मामला प्रथम दृ्ष्टया एकतरफा प्यार का लग रहा है। लड़की की चार दिन बाद शादी हाेनी थी। आशंका जताई जा रही है कि, आराेपी युवक ने इसी से क्षुब्ध हाेकर लड़की पर हमला बाेला है। लड़की पर हमले के बाद उसने खुद काे पर भी चाकू से वार कर डाले।