
बिजनौर। जनपद के चांदपुर (Chandpur) के पूर्व बसपा (BSP) विधायक (MLA) मोहम्मद इकबाल ने बुधवार (Wednesday) को होली (Holi) मिलन समारोह का आयोजन किया। उसमें हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की गई। इस आयोजन में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कहा गया कि जो माहौल हमारे देश में इस वक्त चल रहा है, उसमें इस तरह के आयोजन की सख्त जरूरत है। साथ ही सौहार्द का संदेश देते हुए मोहम्मद इकबाल ने कहा कि यह देश भाईचारे से ही चलेगा। आपस में मिलजुल कर ही देश को चलाया जा सकता है।
यह कहा पूर्व विधायक ने
इस आयोजन के माध्यम से मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उन्होंने समाज को एक संदेश देने की कोशिश की है। वहीं, आयोजन में शामिल हुए शिवसेना जिला प्रमुख वीर सिंह ने कहा कि सरकारें तो आती-जाती हैं। राजनीतिक लोग कहीं भी अपनी राजनीति कर हमें एक-दूसरे के खिलाफ दुश्मन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपस में लोगों को मिल करके ही रहना चाहिए। सबने मिलजुल कर इस होली मिलन समारोह का आनंद उठाया और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एकता की मिसाल पेश की।
Updated on:
12 Mar 2020 11:25 am
Published on:
12 Mar 2020 11:24 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
