1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: कांग्रेस के इस प्रत्याशी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर लगाया साजिश रचने का आरोप

कांग्रेस उम्मीदवार का मायावती पर बड़ा हमला मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं-सिद्दीकी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नामांकन पर की गई थी आपत्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 27 Mar 2019, 12:49 PM IST

bijnor

कांग्रेस के इस प्रत्याशी ने बसपा सुप्रीमों मायावती पर लगाया साजिश रचने का आरोप

बिजनौर। एक ओर टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार अब जीत के लिए जोड़ तोड़ मे लगे हैं वहीं विरोधी को हराने के लिए वार का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है। ऐसे में बिजनौर लोकसभा सीट पर जीत के लिए कांग्रेस-बीजेपी और गठबंधन के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है। बसपा से नाता तोड़ कांग्रेस में शामिल हुए और वर्तमान में बिजनौर से कांग्रेस ने बीएसपी सुप्रीमो पर हमला बोला है। इतना ही नहीं नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती पर साजिश रचने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें : VIDEO: BJP से जया प्रदा के रामपुर से चुनाव लड़ने पर आजम खान ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

बसपा प्रत्याशी ने की थी आपत्ति-

दरअसल चुनाव में जीत के लिए शह-मात का खेल शुरू हो गया है। ऐसे में सभी ने अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। गठबंधन के बसपा उम्मीदवार ने कांग्रेस के उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नामांकन को चुनौती देते हुए चुनाव आयोग में 2 आपत्तियां लगाई थी। जिसको रिटर्निंग आफिसर ने खारिज कर दिया है। बसपा के उम्मीदवार मलूक नागर ने आपत्ति दाखिल की थी कि कांग्रेस नेता ने अपने नामंकन पत्र में एमएलसी के पद को छुपाया है। साथ ही साथ नामांकन पत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लिख दिया है। जबकि बसपा नेता का कहना है कि नामांकन पत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस लिखना था । लेकिन आपत्ति पर बिजनौर लोकसभा के रिटर्निंग आफिसर प्रवीण कुमार मिश्रा ने सला सुनाते हुए बसपा उम्मीदवार मलूक नागर की आपत्ति को खारिज कर दिया ।

ये भी पढ़ें : Big News: नामांकन के दौरान कांग्रेस के इस बड़े नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लगाया साजिश का आरोप-

उधर जब कांग्रेस उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे साथ बड़े स्तर से साजिशें रची गयी हैं। मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके लिए मैंने अपनी लड़की कुर्बान कर दी वो मेरे साथ साजिशें रच रहे हैं। लेकिन मैं उनकों कुछ नही कह रहा हुं। मेरा इंसाफ ऊपर वाला करेगा। जो मेरे साथ बुरा कर रहा है भगवान खुद उसका बुरा करेगा। मैं अपनी लड़की के अंतिम संस्कार में नहीं जा सका और मुझे चुनाव में लगाया गया था। वो लोग आज मेरे साथ साजिशें रच रहे है ।

ये भी पढ़ें : VIDEO: देवबंदी आलिम का सीएम योगी को लेकर बड़ा बयान, कहा-आतंकियों को पनाह दे रहे हैं सीएम, पढ़ें पूरी खबर