27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्‍तानी ‘तितली’ के कारण वेस्‍ट यूपी के इन जिलों में आया तूफान, दिन में हुआ अंधेरा और उखड़ गए पेड़

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर और बिजनौर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 11 Oct 2018, 1:06 PM IST

Weather

पाकिस्‍तानी 'तितली' के कारण वेस्‍ट यूपी के इन जिलों में आया तूफान, दिन में हुआ अंधेरा और उखड़ गए पेड़

बिजनौर। वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। दिन में ही अंधेरा हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं। कई जगह तो पेड़ तक उखड़ गए। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बदले हुए मौसम के पीछे पाकिस्‍तानी तूफान 'तितली' को वजह बताया। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम में इस तरह के बदलाव की संभावना जता दी थी।

यह भी पढ़ें:Alert: वेस्ट यूपी में कुछ ही मिनटों में खिली धूप के बाद हुआ अंधेरा फिर हुर्इ बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने 'तितली' से तबाही की बतार्इ आशंका

इन जिलों में बिगड़ा मौसम

गुरुवार सुबह होते ही पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर और बिजनौर में तेज हवाओं के बारिश होने लगी। इस दौरान ओले भी खूब पड़े। बिजनौर सहित अन्य जनपदों में अचानक से हुई तेज बारिश और तूफान से जहां धान की फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं किसान के चहरे पर मायूसी छा गई है। जनपद के कई क्षेत्रों में ओले के साथ बारिश और तेज हवाओं ने रास्ते पर चल रहे राहगीरों को भी रुकने को मजबूर कर दिया। वहीं, कई जगह पेड़ गिरने के कारण बिजनौर-दिल्ली मार्ग पर एक-दो बड़े वाहन ही चलते नजर आए।

यह भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में दिन में ही छा गया अंधेरा आैर फिर गिरने लगे पेड़, देखिए वीडियाे

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी

आपको बता दें क‍ि मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम में जबरदस्त बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की थी, जो दोपहर बारह बजे तक सही साबित हो गर्इ। पाकिस्तानी तूफान 'तितली' को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश आैर तूफान की अगले 24 घंटों में चेतावनी दी थी। मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में सुबह घना अंधेरा छा गया और ओलों के साथ तेज बारिया शुरू हो गई। वेस्ट यूपी में जिस तरह से मौसम अचानक बदला है, उससे बारिश आैर ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गर्इ है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और बताया है कि ओडिशा में एक और समुद्री चक्रवात को लेकर आने वाले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी 'तितली' के कारण इन 24 घंटों में यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में मच सकती है तबाही, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

दिन में छाया अंधेरा

गुरुवार को बिजनौर जनपद में अचानक काले बादलों ने दिन के उजाले को पूरी तरह से ढक लिया। तेज बारिश और हवाओं ने राहगीरो को रुकने के लिये विवश कर दिया। अचानक इस तूफान ने लोगों को ठंड का एहसास भी दिला दिया। शहर की सड़कों पर तेज बारिश की वजह से कई जगह जलभराव भी देखने को मिला है।