
बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक पेड़ पर लटकी हुई लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूल छोड़ने जा रहे एक अभिभावक ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से शव को पेड़ से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक युवक ने आत्महत्या की है। मृतक चित्रकूट का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के पास से आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पेड़ से लटका मिला शव
जिले के थाना कोतवाली शहर के पेदी गांव के पास एक आम के बाग में एक युवक नरेंद्र कुमार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि युवक ने पेड़ में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या की है। उधर इस शव को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि एक अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। अभिभावक द्वारा पुलिस और ग्रामीणों को पेड़ में लटके शव की सूचना दी गई है। जिसके बाद से यहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के पास से पुलिस ने एक आधार कार्ड बरामद किया है। जिसमें मृतक का नाम नरेंद्र है और मृतक चित्रकूट का रहने वाला है। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
मृतक के घर वालों को दे दी गई है सूचना-एसपी
इस घटना को लेकर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने फोन पर बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक का शव पेड़ से उतारकर पीएम हाउस भेज दिया है। युवक की पहचान कर ली गई है। युवक के घरवालों को इस घटना की सूचना दी जा रही है। पुलिस द्वारा इस घटनाक्रम में जांच पड़ताल की जा रही है।
Published on:
5 Oct 2021, 12:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.