इस दौरान उन्होंने 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा का गठबंधन जिसके साथ चला आ रहा है उसी के साथ रहेगा। पार्टी लोकसभा के चुनाव में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं कर रही है। उनके इस बयान के बाद भाजपा से गठबंधन की आस लगाए छुटभैये दलों को निराशा हाथ लगी है। साथ ही सूबे के अन्य क्षेत्रीय दलों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।