script

दिल्ली कूच पर अड़े किसानों को पुलिस प्रशासन ने रोका तो सड़क मार्गों को कर दिया जाम

locationबिजनोरPublished: Jan 22, 2021 04:37:49 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– बिजनौर जिले के कई चौराहों पर किसानों ने लगाया जाम
– किसानों ने प्रशासन को दी चेतावनी, कहा- हर हाल में दिल्ली जाएंगे
– बिजनौर से 1500 ट्रैक्टर ले जाने का लक्ष्य

bijnor.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर. कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली जाने को लेकर किसानों ने शुक्रवार को बिजनौर जिले के कई चौराहों को जाम कर दिया। इस जाम को लेकर किसानों ने साफ कहा कि वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली से दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली परेड में शामिल होने के लिए जा रहे थे। प्रशासन के रोकने पर किसानों ने हल्दौर चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजनौर से शुक्रवार और शनिवार को दोनों दिन हर हाल में ट्रैक्टर से कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करेंगे।
यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन के समर्थन में गुलाबी गैंग की सैकड़ों महिलाएं करेंगी प्रदर्शन

बता दें कि शुक्रवार को बिजनौर से दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले थे, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के किसानों को बिजनौर के हलदौर चौराहे पर रोक दिया गया। इससे गुस्साए किसानों ने हलदौर चौराहे समेत अन्य चौराहों पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि हर हालत में वह इस परेड में शामिल होंगे।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में बिजनौर से करीब 500 ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान दिल्ली परेड में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी हालत में दिल्ली पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 500 और शनिवार को 1000 ट्रैक्टर बिजनौर से दिल्ली कूच करेंगे। प्रशासन चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन किसान इस आंदोलन में पीछे नहीं हटेगा। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कानून वापस नहीं लिए जाने तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो