बिजनौर।धामपुर थाना क्षेत्र के स्योहारा सड़क पर मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) की बस पर रात को अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। उस समय बस छात्र और छात्राओं को छोड़ने के लिए जा रही थी। फायरिंग से बस की खिड़की के शीशे टूट गए। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच की बता कर रही है।