10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्थाई पुल पार कर रही थीं 6 महिलाएं, अचानक बढ़ गया नदी का जलस्तर, पानी में समां गईं दो महिलाएं, देखें वीडियो-

बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र स्थित पांवधोई नदी की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Jul 2018, 12:52 PM IST

bijnor

अस्थाई पुल पार कर रही थीं 6 महिलाएं, अचानक बढ़ गया नदी का जलस्तर, फिर हुआ कुछ ऐसा की मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो-

बिजनौर. थाना क्षेत्र नगीना के कस्बा कोटरा में दो परिवार की महिलाओं की नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रिश्ते में ननद और भाभी लगने वाली महिलाएं अन्य महिलाओं के साथ नदी पार कर बूढ़े वाले बाबा के थले पर मन्नत के लिए प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। इसी बीच नदी में अचानक अधिक पानी आने से ननद-भाभी फिसलकर डूब गईं। जबकि अन्य कई महिलाओं को एक युवक ने डूबने से बचा लिया। ननद-भाभी की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया है।

अस्थाई पुल पार कर रही थीं 6 महिलाएं, अचानक बढ़ गया नदी का जलस्तर, फिर हुआ कुछ ऐसा की मच गई चीख-पुकार, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

बताया जा रहा है कि नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा कोटरा निवासी सोनू की 23 वर्षीय पत्नी मीरा अपनी 18 वर्षीय ननद टीना गांव की अन्य 4 महिलाओं के साथ कमालपुर पुरैनी क्षेत्र स्थित बूढ़े बाबा के थले पर सुबह प्रसाद चढ़ाने जा रही थीं। दरअसल, गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बरसाती पांवधोई नदी पार करने के लिए ग्रामीणों ने अस्थाई रास्ता बना रखा है। इसी रास्ते से होते हुए सभी महिलाएं जा रही थीं। इसी बीच पांवधोई नदी में अचानक अधिक पानी आ गया और महिलाएं उसमें डूब गईं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर एक साहसी युवक ने अन्य महिलाओं के कपड़े पकड़कर खींचते हुए उन्हें डूबने से बचा लिया। जबकि ननद-भाभी टीना व मीरा पैर फिसलने के कारण नदी में डूब गईं। इसके बाद अलीगढ़ निवासी युवक नंदू ने टीना और मीरा को नदी से निकाला और नदी से बाहर ले आया। दोनों के डूबने की खबर फैलने से ग्रामवासी भी मौके पर इकट्ठे हो गए। इसके बाद दोनों को बेहोशी की अवस्था में सीएचसी नगीना ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मीरा और टीना को मृत घोषित कर दिया है।

यमुना के किनारे बसे इन गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, अधिकारियों ने डाला डेरा

इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के दोनों के शव को घर ले गए। ननद-भाभी के शव घर पहुंचने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के कर्मचारी व पुलिसकर्मी भी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीण रमेश ने बताया कि दोनों मृतका गरीब परिवार से हैं। मृतका मीरा का पति बैंगलुरु में काम करता है। घटना की सूचना मीरा के पति सोनू को दे दी गई है। एसडीएम डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम गांव में भेज दी गई है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिलाने के लिए शासन को भेजा जाएगा।

स्मार्ट सिटी का सच: बीच शहर में कालोनी बन गयी टापू, नाव से आ जा रहे लोग, देखें वीडियो-