27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब भारत मना रहा था आजादी का जश्न, तब यहां 4 लोगों की दर्दनाक मौत से पसर गया मातम

बिजनौर में ट्रक की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Aug 2018, 9:47 AM IST

bijnor

जब भारत मना रहा था आजादी का जश्न, तब यहां 4 लोगों की दर्दनाक मौत से पसर गया मातम

बिजनौर. आज सुबह जहां एक ओर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था। वहीं बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र के हाईवे-74 पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार 4 लोगो की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों ने सभी घायलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अस्थियां विसर्जन के लिए रामपुर से हरिद्वार जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

देवबंदी उलेमाआें ने कहा नहीं बाेलेंगे भारत माता की जय, देखे वीडियाे-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला रामपुर की तहसील मिलकपुर का रहने वाला एक परिवार वैन में सवार होकर अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा था। जैसे उनकी वैन जिला बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र के हाईवे-74 पर पहुंची तो यहां एक ट्रक से वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Independence day: देश के तिरंगे में हुए इन बदलावों को नहीं जानते होंगे आप

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया ने बताया कि हादसे में मरने वालों में प्रदीप गुप्ता, रणजीत मौर्य, दीपक गुप्ता और संजीव गुप्ता शामिल हैं। जबकि विवेक, विशाल, राकेश और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

Independence day 2018: यूपी के इस शहर में अलर्ट, इन पर रहेगा कड़ा पहरा