2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद-उल-फितर को लेकर इस शहर में रात भर खुलेगा बाजार, पुलिस करेगी यह काम

शनिवार को मनाई जाएगी ईद, अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Jun 2018, 9:12 PM IST

Market in bijnor

ईद-उल-फितर को लेकर इस शहर में रात भर खुलेगा बाजार, पुलिस करेगी यह काम

बिजनौर। जनपद बिजनौर में कल ईदु-उल-फितर को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद बाज़ारों की तरफ रुख कर लिया। शनिवार को ईद के लिए शहर का सदर बजार पूरी तरह से सज चुका है। लोग अपने घरों से निकलकर सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इस समय रौनक देखने को मिल रही है। महिलाएं भी बड़ी संख्या में निकलकर ईद वाले दिन घर पर बनने वाली मिठाइयों के लिए बाजार में सामान खरीद रही हैं।जूते से लेकर चूड़ियों और कपड़ों के बज़ारों में लोग पहुंचकर कल होने वाली सुबह की नमाज़ के लिए नए कपड़े और सभी ज़रूरी सामान की खरीदारी करने में लगे हैं।

बिजनौर के ईदगाह रोड पर कल सुबह 8 बजे ईद की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद मिलेंगे और एक दूसरे को ईदी देंगे। इस ईद को लेकर सभी मुस्लिम समाज के लोग शुक्रवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकलकर कल त्योहार के लिए सामान खरीद रहे हैं। आरिफ और तौसीब जैसे दुकानदारों का कहना है कि ईदु-उल-फितर के त्यौहार को लेकर शुक्रवार को पूरी रात शहर सदर का बजार खुला रहेगा और आज काफी लोग घर से निकलकर अपनी पसंद का सामान खरीद रहे हैं। इस त्यौहार को लेकर दुकानदार के चहेरे भी काफी खुश दिखाई दे रहे है।

इस ईद-उल-फितर के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए बिजनौर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि रात भर पुलिस पेट्रोलिंग करेगी किसी भी हुड़दंग करने वाले या तेज़ रफ़्तार से बाइक चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगाह है। जो भी पुलिस की कानून व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुबह की नमाज के वक़्त जनपद की सभी ईदगाह पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाजियों द्वारा नमाज अदा कराने की व्यवस्था की गई है।