वहीं धरना प्रदर्शन कर गन्ना कार्यालय का घेराव करने वाले किसानों ने कहा कि सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है।बिजली की कीमत में 150 प्रतिशत दाम बढ़ाये गए है। इसे किसान किसी भी हालत में नहीं मानेगा।साथ ही साथ किसानों के गन्ना मूल्य में भी कटौती सरकार द्वारा की जा रही है ,जो किसान कभी बर्दास्त नहीं करेंगा। इन्हीं तमाम मांगों को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट आॅफिस पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।