दरअसल, मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के आलू वाला गांव के रहने वाले हरपाल शुक्रवार को अपनी पत्नी रजनी और मासूम बेटी आरोही के साथ शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ककराला गांव जा रहे थे। तभी बैराज रोड पर गांव हेमराज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर में हरपाल और मासूम बच्ची आरोही की मौत हो गई, जबकि पत्नी रजनी गंभीर रूप से घायल हो गई।