7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनौर में विवाहिता की गला घोटकर हत्या, पति समेत कई पर आराेप

मृतिका के भाई ने पति समेत ससुराल के लाेगाें पर लगाया आराेप ससुरालियाें के अनुसार विवाहिता ने खुद दी है अपनी जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 28 Dec 2020, 5:49 PM IST

नमाज अता करके लौट रहे व्यक्ति की बाइक सवारों ने गोली मार की हत्या

नमाज अता करके लौट रहे व्यक्ति की बाइक सवारों ने गोली मार की हत्या

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

बिजनौर ( bijor news ) दहेज की मांग को लेकर एक बार फिर से पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी की गला घोटकर हत्या ( murder ) करने का मामला प्रकाश में आया है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच इस जिले के एसपी ने किसानों की ओर बढ़ाए मदद के हाथ

मृतिका के परिजनों का आरोप है कि पति व उनके घरवाले इससे पहले भी दहेज के रुपयों की मांग को लेकर आए दिन लड़की को परेशान करते रहे हैं। कई बार समझा-बुझाकर उन्होंने लड़की को ससुराल भेजा लेकिन बीती रात ससुरालियों ने महिला की गला घोट कर हत्या कर दी और बाद में मृतिका के परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में ग्रेटर नोएडा पहले स्थान पर, जानिये अन्य शहरों का हाल

जनपद के थाना स्योहारा के मुकर पुरी गांव में डब्बू चौहान की बहन की शादी दो साल पहले रोहित से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के समय उनसे जो भी हो सकता था दान दहेज का सारा सामान रोहित को दिया गया था। इसके बावजूद भी आए दिन दहेज के रूप में लड़के पक्ष द्वारा रुपयों की डिमांड की जा रही थी। बीती रात रोहित व उसके घर वालों ने मिलकर प्रीति की गला घोट कर हत्या कर दी और सुबह प्रीति के घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी कि प्रीति ने आत्महत्या कर ली है। जब प्रीति के घर वाले उसके घर पहुंचे तो देखा मृतक प्रीति बेड पर पड़ी हुई थी। ससुरालियों ने पहले ही प्रीति को फांसी के फंदे से निकाल कर बेड पर लेटा दिया था। शक होने पर मृतिका के भाई डब्बू चौहान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेजा है। प्रीति के घर वालों ने गला घोटकर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है।