वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिर्फ 24 घंटे में हवा खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। राजधानी में एक्यूआई 72 प्वाइंट की बढ़त के साथ 350 तक पहुंच चुका है। प्रदूषित शहरों की सूची में लखनऊ 16वें नंबर पर है। बता दें कि पिछले कई दिनों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 'बेहद खराब' की श्रेणी में चल रहा है।देश के 108 शहरों में से यूपी के पांच शहरों ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और कानपुर की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।