
घटना के बाद विलाप करते परिजन
बिजनौर . अज्ञात बदमाशों ने डेरे की रखवाली कर रहे चौकीदार को पीट-पीटकर ( murder ) मार डाला। हमलावरों ने चौकीदार के हाथ पैर बाँधकर उसे लाठी डंडो से पीटा। घटना के बाद से मजदूर के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
( up crime ) घटना मण्डावर थाना इलाके के इच्छावाला गांव की है। यहां खेतों पर बने डेरे पर कुलविंदर सिंह चौकीदारी करता था । कुलविंदर सिंह रवि चौहान नाम के व्यक्ति के खेतों की देखभाल करता था । देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और जमकमर पीटा। बदमाशों ने चौकीदार को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद बदमाश डेरे से ट्रैक्टर भी लूट कर ले गए । कुलविंदर मण्डावर थाने के खैराबाद गांव का रहने वाला था। हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के माध्यम से इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक इस हत्या के सुराग के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस जल्द ही इस हत्या का खुलासा करने की बात कह रही है।
एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लिया गया है। मृतक के सिर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। पूरी घटना की जांच की जा रही है।
Updated on:
8 Aug 2021, 1:46 PM IST
Published on:
8 Aug 2021, 1:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.