29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शामली में हिस्ट्रीशीटर भाइयों के उत्पीड़न से परेशान लोगों ने दी पलायन की चेतावनी

दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों ने थाने के हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Aug 2021, 1:03 PM IST

shamli.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों ने थाने के हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अपने मकान बेचकर पलायन करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- गुटखा व्यापारी से दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, तीन गोलियां भी मारीं, लखनऊ रेफर

कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायजादगान निवासी दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग पहुंचे। लोगों ने एसपी सुकीर्ति माधव को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया कि उनकी गली में ही कांधला थाने के हिस्ट्रीशीटर दो भाइयों के मकान हैं। दोनों भाई पूरी गली के लोगों का अत्यधिक उत्पीड़न कर रहे हैं। दोनों भाई और उनके सहयोगी रोजाना गली में कोई ना कोई बखेड़ा खड़ा कर देते हैं। मौके पर सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन त्यागी भी पहुंचे थे और सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। वह गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए थे। बताया गया कि शनिवार सुबह एक बार षड्यंत्र के तहत अपने शरीर पर चोटों के निशान बनाकर हिस्ट्रीशीटर ने डॉक्टरी कराने के बाद गली निवासी एक व्यक्ति के ऊपर एक बदमाश का ड्राइवर बताकर उसके विरुद्ध थाने पर झूठा प्रार्थना पत्र दिया है, जिससे गली वासियों में रोष व्याप्त है।

बताया गया कि दोनों भाइयों का अपराधिक इतिहास है। 2004 से ही दोनों योजना बनाकर लोगों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर मामले को न्यायालय तक ले जाते हैं और फिर फैसला करने का दबाव बनाकर मोटी रकम वसूल करते हैं। आरोपियों के कृत्य से प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया जगत, सामाजिक व्यक्ति से लेकर आमजन तक सब पीड़ित हो चुके हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सभी लोगों ने एसपी से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की हैं। एसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित लोगों ने कहा कि अगर आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो वे अपने मकान बेचकर पलायन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें- आठ साल के मासूम के सामने पिता ने उसकी मां को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग