बिजनौर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए एक बार फिर से केंद्र सरकार ने 14 दिनों का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस को लेकर अब 17 मई तक सभी जगह पर लॉक डाउन रहेगा। ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन सहित रेड जोन में सरकार ने इस लॉक डाउन में कुछ सहूलियत देने का फैसला लिया गया है। उधर, बिजनौर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को शहर में दोपहिया वाहन व पैदल फ्लैग मार्च निकालकर सभी लोगों को घर में रहने की हिदायत दी। साथ ही प्रशासन ने बताया कि बिजनौर के सभी हॉटस्पॉट जगह पर किसी तरह की कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।