2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने जंगल से पकड़े ये लुटेरे एेसे देते थे वारदात को अंजाम

शौक पूरा करने के लिए वारदात को देते थे अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 4:41 PM IST

bijnor news

पुलिस ने जंगल से पकड़े ये लुटेरे एेसे देते थे वारदात को अंजाम

बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले में 11 जून की रात्रि को मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारकर लूटने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जंगलों से दबोचा। वहीं आरोपियों पुलिस फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाये। पुलिस ने आरोपियों के पास लूट की गाड़ी, तमंचे समेत लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें-पति ने पत्नी से कहा... तो महिला ने भरी कचहरी में कर दिया ये हाल

एेसे देते थे वारदात को अंजाम

एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश ज्यादातर बाइक सवारों को अपना शिकार बनाते थे।आरोपी पहले उन्हें टक्कर मारते थे।इसके बाद बाइक सवार गिरते ही उसे मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।इसी तरह की एक वारदात को आरोपियों ने 11 जून को अंजाम दिया। किरतपुर निवासी अजय कुमार बिजनौर से अपने घर दो साथी के साथ जा रहे थे। वह देर रात रास्ते में ही पहुंचे थे। तभी लूट की फिराक में बैठे 5 लुटेरों ने एसेंट कार से वादी का पीछा करके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर होने पर बाइक सवार गिर गए। जिसके बाद इन बदमाशो ने इन पर तमंचा तानकर इनकी बाइक ,3 मोबाइल, और पर्स में रखे लगभग 8 हज़ार रुपये लूटकर सभी फरार हो गए थे ।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः बिजली विभाग की लापरवाही से चली जाती इस डीएम की जान, ड्राइवर ने एेसे बचाया

बिजनौर के ही रहने वाले है आरोपी इतना सामान हुअा बरामद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पुलिस गिरफ्त में आए पांचों बदमाश में से 4 तो बिजनौर जनपद के रहने वाले है ।जबकि इनका एक साथी जानसठ जिला मुज़फ्फरनगर का रहने वाला है।ये पांचों बदमाश लवी, पुनीत,तुषार,बिट्टू और आयुष अपने शौक को पूरा करने के लिये लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस ने मुखबिर की सूचना स्वहेड़ी के जंगल से इन्हें गिरफ्तार किया है। इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने इन सभी को अपनी सूझबूझ से पकड़ लिया है। इनके पास से 315 बोर के 2 तमंचे मय कारतूस,एक बड़ा चाकू और लूट में शामिल एसेंट कार भी बरामद कर ली है।