3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने रुपये लेकर बसों की एंट्री करा रहा रोडवेज का ये अधिकारी- देखें वीडियो

बिजनौर में बसों की एंट्री को लेकर 500 रुपये रिश्वत ले रहा रोडवेज अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Feb 2018, 1:00 PM IST

bijnor

बिजनौर। यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकारियों से लेकर कर्मचारी और कर्मचारी से लेकर एक छोटे व्यापारी पर भी घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार कार्रवाई कर रही है। यही वजह है कि बीते कुछ दिन में यूपी में एंटी करप्शन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हालांकि एक ऐसे ही मामले में भ्रष्टाचार का आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। और हद तो तब है कि जब कि उसका रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हो चुका है। जी हां मामला बिजनौर जनपद के धामपुर का है। जहां एआरएम प्रमोद कुमार सिंह जो कि रोडवेज अधिकारी हैं। उनका आजकल एक घुस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । रोडवेज के एआरएम प्रमोद कुमार अनुबंधित बस संचालकों से प्रति माह 500 रुपये के हिसाब से घुस लेने का आरोप लगा है। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शादी में ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच रहे थे लोग, फिर हुआ कुछ ऐसा...



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जानकारी के मुताबिक धामपुर डिपो में अनुबंधित बस मालिक पंकज चौहान ने रिश्वत देने का एआरएम धामपुर पर आरोप लगाया है। बता दें कि पंकज चौहान की धामपुर डिपो में 7 बसें चलती है और हर महीने उनको 500 रुपये के हिसाब से एआरएम को रिश्वत देनी पड़ती है । अगर बस संचालक रिश्वत न दे तो उनको परेशान किया जाता है । अफसरों से परेशान पीड़ित पंकज चौहान ने एआरएम को रिश्वत देते हुए उनका वीडियो बनाया और फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है ।आरोप है कि प्रत्येक बस के नाम पर 500 रुपए की वसूली की जा रही है।

दहेज में फॉर्च्यूनर न दिए जाने पर शादी से पहले तोड़ दिया रिश्ता, एफआईआऱ हुई दर्ज


रिश्वतखोर अधिकारी पर नहीं हो रही कार्रवाई
बता दें कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी अधिकारी जमकर लूट खसोट कर रहे हैं और इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो है। धामपुर अनुबंधित रोडवेज में लगी बस मालिक पंकज चौहान ने धामपुर एआरएम प्रमोद कुमार का रुपया लेते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। साथ ही कई बार उसकी शिकायत भी की गई लेकिन इस सबंध कोई मामला दर्ज नहीं होने पर अभी तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब देखना ये होगा कि कुर्सी की आड़ में भ्रष्टाचार की रोटी खाने वाले इस रिश्वतखोर अधिकारी पर आखिर कब कार्रवाई हो पाएगी।