6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में खजाना छिपा होने के नाम पर तांत्रिकों ने किसान से ठग लिए लाखों रुपए

Highlights - बिजनौर का नांगल सोती क्षेत्र का मामला - तांत्रिकों ने एक किसान को झांसे में लेकर 22 लाख रुपए ठगे - पुलिस आरोपी तात्रिकों के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी

less than 1 minute read
Google source verification
tantrik-55816442f2458_l_835x547_4093113_835x547-m_1.jpg

बिजनौर. घर में खजाना छिपा होने के नाम पर तांत्रिकों ने एक किसान को झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी कर डाली। खजाना नहीं मिलने की एवज में जब किसान ने अपने गवाए 22 लाख रुपए मांगे तो तांत्रिकों ने किसान के बेटे को जादू टोने के जरिये जान से मारने की बात कह डाली। फिलहाल पीड़ित किसान ने आरोपी तांत्रिकों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- फांसी पर लटकने वाली एसआई का सुसाइड नोट आया सामने, लिखा- ये मेरी करनी का फल...

दरअसल, यह मामला बिजनौर का नांगल सोती क्षेत्र का है। जहां पर हितेश नाम का किसान तंत्र-मंत्र क्रिया के जाल में ऐसा फंसा की फंसता ही चला गया। पीड़ित हितेश का कहना है कि घर पर तीन-चार माह पहले तंत्र-मंत्र करने वाले एक तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारे घर पर दरार आ रही है। इसकी वजह ये है कि आपके घर में खजाना दबा हुआ है। दबा खजाना तंत्र-मंत्र क्रिया के जरिये तांत्रिकों ने निकाल ने की बात कहकर धीरे-धीरे रुपए ऐंठने शुरू कर दिए। तांत्रिक ठगों ने हितेश से 22 लाख रुपए ठग लिए।

जब पीड़ित ने ठगों से गड़े खजाने को निकालने की बात कही तो तांत्रिक ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली। थक-हारकर हितेश ने पुलिस का सहारा लिया। लेकिन, पुलिस ने भी अभी तक तांत्रिकों पर कोई कार्रवाई नही की है। उधर, इस घटना को लेकर एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Noida में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती पर चाकू किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग